बालेसर कस्बे के स्थानीय विद्यालय जय नागाणाराय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे “सुपर wednesday” का हुआ आयोजन । वरिष्ठ अध्यापक शहज़ाद अब्बासी ने बताया कि विद्यालय की इंग्लिश मीडियम शाखा में निदेशक महेंद्र सिंह राठौड़ एवं प्रधानाचार्य आर आर चोधरी की नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मोके पर योगा, म्यूजिकल चेयर, जलेबी दौड़, चमच्च निम्बू दौड़ इत्यादि खेल प्रतियोगितायो का आयोजन किया गया जिससे छोटे छोटे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया इस मौके पर कार्यक्रम सयोंजक नीता कंवर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधार्थियो में शेक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ अन्य गेर शेक्षणिक गतिविधियों की तरफ ध्यान केंद्रित कर उनका सम्पूर्ण विकास करना है।इस मौके पर अध्यापक धर्मवीर सिंह अध्यापिका शाहिदा बानो, आरती रानेजा ,व्यख्याता भंवर लाल, शहज़ाद अब्बासी,रावल सिंह राजपुरोहित , अध्यापक भरत सिंह ,जितेंद्र गोयल,रतन सिंह,गोपाल देव ,भवानी सिंह,गिरधारी सिंह,गोरधन कुमावत,दिलीप सिंह ,दिलीप कुमार, आदि उपस्थित रहें।