राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वरलाल जाजड़ा ने बताया कि में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश लखनऊ की धरती पर केसरिया हिंदू वाहिनी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। जिसमें हिंदुस्तान के कोने कोने से सामिल हुए।
केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षिका साध्वी देवी मंजूलता , श्रीमद्भागवत महापुराण कथा वाचक , राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह राठौड़ राष्ट्रीय प्रभारी राधेश्याम परमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वर लाल जाजड़ा सारुंडा , राष्ट्रीय सलाहकार इंदु त्यागी,आदि के द्वारा राजस्थान प्रदेश की टीम को राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी के अंदर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर राजस्थान प्रदेश मुख्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुखराज शर्मा व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) प्रकाश गहलोत बालेसर को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गोयल अलवर, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष वर्षा चौहान अलवर, राष्ट्रीय महासचिव अनिता राजपुरोहित जयपुर, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बागड़िया जालोर, जेताराम साखला प्रदेश कोषाध्यक्ष राजस्थान, दीपाराम साखला संभाग अध्यक्ष जोधपुर, महादेव शर्मा जिला सचिव जोधपुर, महावीर शर्मा जोधपुर जिला , वी.सी. शर्मा प्रदेश महा संगठन मंत्री, दीपा राम सांखला संभाग अध्यक्ष जोधपुर आदि पदाधिकारी राजस्थान प्रदेश से उपस्थित थे।