जे पी मौर्या, ब्यूरो चीफ,गाजियाबाद मेरठ रोड को नंदग्राम से जोड़ने वाले मुख्य रोड पर पिछले एक महीने से रोजाना लंबा जाम लग रहा है। वैसे तो यह रोड चार लेन का है, लेकिन दो लेन ही चालू है। दो लेन सीवर लाइन के लिए खोदी गई है। इसी के चलते पूरा ट्रैफिक केवल दो लेन से पास होता है।
यही कारण है कि सुबह आठ से 11 बजे और शाम पांच से सात बजे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे कॉलोनी में रहने वाले करीब तीन लाख लोग परेशान हैं। एक महीने से है समस्या इस मार्ग पर रोजाना पांच घंटे जाम लगता है। दरअसल, दो लेन खोद दी गई है। इसमें सीवर के लिए पाईप लाइन डाली जा रही है। इसके अलावा वॉटर सप्लाई की लाइन भी डाली जा रही है। जाम लगने के कारण फंस जाती हैं स्कूल बसें और एंबुलेंस नंदग्राम में 12 से अधिक स्कूल और कई अस्पताल हैं। रोजाना करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा लगने वाले जाम में अक्सर स्कूल बसें और एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।