National chief patron
key line times
Thanugula Jithender Rao
Nationalist famous astrologer
{हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य}
जी के अनुसार गृह नक्षत्रों एंव दैनिक राशीफल का मानव जीवन पर गहरा असर होता है। दैनिक राशिफल से मानव को दिनभर में होने वाली घटनाओं का पहले ही अहसासस हो जाता है जिससे मानव को संभलने का अवसर मिल जाता है। ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे है सभी बारह राशियों का आज का हाल। जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन, जानने के लिए लिंक ओपन करें तथा पंसद आने पर लाईक एंव शेयर अवश्य करें।
www.keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा जिसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पडेगी। धैर्य और शांती से अपना कार्य करें। ट्यूरिज्म, इलैक्ट्रोनिक, डैकोरेशन आदि के काम करने वालो को लाभ मिलेगा। समय को अपना काम करने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापारिक एंव आर्थिक हालात ठीक रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने निजी संबंधो का ध्यान रखें। मान और सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा।आज काफी प्रयत्न करने के बाद ही धनलाभ होगा।आज नौकरी की तलाश करने वालो को कई बड़े अवसर मिलेंगे।आज अपने जरूरी काम स्वयं करें दूसरों पर निर्भर रहने से नुकसान होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यापारिक एंव आर्थिक हालात ठीक रहेंगे। आज अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। वाहन ध्यान से चलायें, मन मे उत्साह बना रहेगा। खुशनुमा मूड रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है ।आज आपकी मान प्रतिष्ठा बढेगी। अच्छे लोगों से संबंधं स्थापित होंगे।आज आपके दुश्मन निस्तेज रहेंगे।व्यापारिक एंव आर्थिक हालात अच्छे रहेगें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिडचिडापन रहेगा। कुछ लोग शक करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखे। खर्चों का जोर बढेगा।आज किसी उधारी के चक्रव्यूह में न फंसे, व्यापारिक कामो को ध्यानपूर्वक करें अन्यथा हानि का योग है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन साधारण रहने वाला है। सितारा धन लाभ के लिए अच्छा है।आज आपके आर्थिक हालात में सुधार होगा।घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।आज पारिवारिक सदस्यों से तनाव हो सकता है अपनी वाणी एंव व्यवहार पर कंट्रोल रखें। मौसम के बदलाव से बचकर रहें। दोपहर तक का समय सुखद है। किसी की गारंटी न लें।धनखर्च सोच समझ कर करे। व्यापारिक यात्रा लाभकारी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा आपसी संबंध पहले की तुलना में सुदृढ होगें। आर्थिक एंव व्यापारिक हालात ठिक रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय शानदार रहेगा। आज वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दुश्मन निस्तेज रहेंगे। वाहन चलाते समय ध्यान रखें दूर्घटना के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का दिन ठीक रहने वाला है । आर्थिक एंव व्यापारिक हालात ठीक रहेंगे। आज आपकी और पारिवारिक सदस्यों को समाजिक स्तर पर मान सम्मान मिलेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धार्मिक कामो मे मन लगेगा। आज प्रयत्न करने पर किसी समस्या का समाधान होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन विवादित रहने वाला है। किसी पुराने मामले मे सहयोगियों से विवाद हो सकता है। आज आप अपनी वाणी,क्रोध एंव व्यवहार को निंयत्रण मे रखें।आज आप अपने सभी काम सावधानी से करें एंव विवादों से दूर रहे। व्यापारिक एंव आर्थिक हालात सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम के बदलाव के कारण परेशान रहेंगे। संतान की ओर आज आप चिंतित रहेंगे। आज संभव हो तो यात्रा टाल दें। ऐसी किसी भी चीज का सेवन न करें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा।आज आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद हो सकता है।आज आप अपने स्वास्थ्य का मौसम के बदलाव से बचाकर रखें।आज अपने खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। आर्थिक एंव व्यापारिक हालात ठीक रहेंगे। इरादों मे सफलता मिलेगी। परिवार में मधुरता एंव तालमेल बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारिक हालात ठीक रहेंगे नए अनुबंधों को करने के लिए समय अच्छा है। आज आपके प्रेम संबंध और भी मजबूत होगे।धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर है।आज आपका किसी शक्तिशाली व्यक्ति से टकराव हो सकता है। आज वाणी और व्यवहार तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद को टालने का प्रयास करें। वाहन ध्यान से चलायें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आपको आगे बढने के नए लाभकारी अवसर मिलेंगे समय का सदूपयोग करें। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। आज आपकी रूचि धर्म में बढेगी। संतान पक्ष का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नयी साझेदारी लाभदायक रहेगी। कोई न्यायालय में मामला लटका है तो कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक एंव व्यापारिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते या पार्किंग करते समय ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहेगा. नये लोगों से दोस्ती और पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। जमीन जायदाद संबंधित सौदे हो सकते है। आज लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के बदलाव से अपना बचाव रखें। व्यापारिक एंव आर्थिक हालात अनुकूल रहेंगे।