Nirmal jain/key line times news
जोधपुर। मीडिया प्रभारी शैताना राम बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ, जोधपुर द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का शुभारम्भ सरस्वती पूजन के साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पावटा में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाटी की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद राम गोयल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जोधपुर शहर के सानिध्य में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व शिक्षको को अपनी कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करने के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि भगीरथ करवासडा ने शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। जिला कार्यकारिणी के जय सिंह भाटी अध्यक्ष, भंवर लाल चौधरी उपाध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा सभाध्यक्ष, शैताना राम विश्नोई मीडिया प्रभारी, उम्मेद सिंह मालूंगा, बंशीधर विश्नोई, छोटू राम मुंडियारा के साथ कई गौरव सेनानी शिक्षक साथियों ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में नवाचारों, विद्यालयों में अनुशासन के साथ – साथ अपने पारस्परिक विचारो का आदान – प्रदान किया।
सम्मेलन में समन्दर सिंह , मांगी लाल , जगदीश , नरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, हरचंद, कृष्णदेव सिंह, परसा राम, धन्ना राम बेड़ा, रतन सिंह सोलंकी, ओम प्रकाश गांधी, नरपत दाधीच, महेंद्र चौधरी, शैतान सिंह, हुक्मा राम चौधरी के साथ कई गौरव सेनानी शिक्षको ने भाग लेकर सम्मेलन का सफल आयोजन किया।