गाजियाबाद : कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर में मिला अंग्रेजों के शासन काल का फांसी घर और कुआं

जे पी मौर्या, ब्यूरो चीफ : गाजियाबाद की घंटाघर कोतवाली में ऐतिहासिक महत्व का एक कुआं मिला है। जिसे लेकर माना जा रहा है। कि अंग्रेजों के शासन में समवत यहा फाँसी घर था। प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री स्थानीय विधायक अतुल गर्ग ने इसका निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को बताया कि।यह कोतवाली यहां अंग्रेजों ने बनाई थी। यह कुआं भी तभी का है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस पर लगे कूड़े के अम्बार को हटवाया बाद में उन्होंने निरीक्षण किया तो उन्हें कुएं में तख्ते लगे मिले। जिससे आशंका होती है। यह अंग्रेज अपने विरोधियों को फांसी देते थे। मंत्री श्री अतुल गर्ग जी ने कहा कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग को लिखा जाएगा।

ताकि इसकी जांच कर सही स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। यहां फांसी घर निकलता है। तो पुराना इतिहास खंगाल कर इसके ऐतिहासिक महत्व का पता लगाया जाएगा। मंत्री जी ने इसकी सफाई कराने के लिए एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों को साधुवाद भी दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.