Key line times
के national chief patron
& Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। दैनिक राशिफल से मानव को दिन में होने वाली घटनाओं का पहले से ही अहसास हो जाता है और मानव को विपरीत परिस्थितियों से बचने के उपाय करने का अवसर मिल जाता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का हाल, जानने के लिये कि कैसा रहेगा आपका दिन, लिंक ओपन करें।
Keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आयेंगे। आज व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र मे थोड़ी परेशानी का सामना हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन ध्यान से चलायें
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने वाला है । आज पूरी मेहनत के साथ काम में लगने पर आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक वातावरण मे मनमुटाव रहेगा। व्यापारिक तथा कामकाज के हालात बेहतर रहेगें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। वैवाहिक संबंधों में सफलता मिलेगी।आज स्वास्थ्य नरम रहेगा खान-पान पर ध्यान दे। आज कोई कार्य आराम से सोच विचार के बाद करें। धन लाभ के योग बने हुवे हैं। व्यापारिक तथा कामकाजी हालात ठीक रहेगें। शत्रुओं से सावधान रहें ।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन साधारण रहेगा।आज अपने कामो को कल पर न छोड़ें समय से काम को पूरा करें अन्यथा हानि का योग है।आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नही करें अन्यथा फैसले गलत साबित होंगे। आज आपको अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कामकाजी एंव व्यापारिक हालात सामान्य रहेगें। यात्रा नुकसानदेह हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।आज आप सफलता के लिए अपनी योजनाओ में बदलाव कर सकते हैं। स्वयं के काम करने के तीरीकों मे बदलाव करने पर लाभ होगा। पारिवारीक माहौल खुशनुमा रहेगा। जमीन जायदाद के मामलों मे कम सफलता मिलेगी। व्यापारिक एंव कामकाज की स्थिति
नार्मल रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। सहयोगियों एंव मित्रों का सहयोग नही मिलेगा।कामकाजी एंव व्यापारिक हालात जस के तस रहेगें। आज अपनी जिम्मेदारीयां पूरी करने का प्रयास करें। व्यस्तता होने के कारण आज भी जरूरी काम नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन व्यापारिक एंव कामकाजी कार्यों के लिए ढीला रहेगा। आज कोई कारोबारी यात्रा न करें। आज आपअपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद होने की संभावनाएं हैं। आज कोई भी काम बेध्यानी से न करें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज अपनी सोच पर नकारात्मक विचार हावी न होने दें। कारोबारी तथा कामकाजी हालत ठीक रह सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते है। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन झमेलों और परेशानियों वाला रह सकता है। आज अपने आप को विवादों से दूर रखें। आज आपको अपने आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी। पार्टनर शिप से लाभ मिलेगा। व्यापारिक तथा कामकाजी हालत ठीक रहेगें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन व्यापार एंव कामकाज में लाभदायक रहेगा। व्यापारिक एंव कामकाज के हालात ठीक रहेगें। यत्न करने पर कामकाजी मुश्किलें बढेगी। अगर मन किसी बात को लेकर परेशान है तो अपने भरोसेमंद लोगों से विचार कर लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विवादों से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिये ढीला रहेगा खानपान का ध्यान रखें।आज पैर फिसलने से चोट लग सकती है। आज लेनदेन का काम सावधानी से करें। सरकारी काम मे सफलता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें । बड़ों के अनुभव का लाभ लें। आज अपने मन की बात और कारोबार की योजना किसी को भी न बताएं। व्यापारिक एंव कामकाजी हालत ठीक रहेगे।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। जोखिम के कामों से आज दूर रहें। किसी भी अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। कोई पुरानी समस्या सिर उठा सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।व्यापारिक एंव कामकाजी हालत ठीक रहेगें।