Key line times
के national chief patron
& Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव रहता है। दैनिक राशिफल से मानव आज दिन मे उसके जीवन में घटने वाली शुभ अशुभ घटनाओं का पहले से अहसास कर लेता है तथा बचाव के उचित उपाय कर लेता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का हाल जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन,जानने के लिये लिंक ओपन करें। पंसद आने पर लाईक एंव शेयर करें…R.k.jain
Keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिए नरम रहेगा मौसम के बदलाव और खानपान में सावधानी बरतें।आज के दिन की रफ्तार धीमी रहेगी। व्यापारिक एंव कामकाज के हालात सामान्य रहेगा। आज वाहन चलाने मे सावधान बरतें। परिवार में चिंता और भय का माहौल रह सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन अर्थदशा एंव कामकाजी रूप से ठीक रहेगा। आज कोई भी काम जल्दबाजी मे न करें। पारिवारीक माहौल में तनाव रह सकता है।आज कोई भी मशीनरी का काम या वाहन चलाते समय ध्यान रखें किसी तरह की दुर्घटना हो सकती है। प्रेम -प्रसंग में अनुकूलता रह सकती है। सरकारी मदद की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन शत्रुओं से हानि दिलाने वाला रहेगा शत्रुओं से फासला बना कर रखें एंव उनकी उछल कूद का ध्यान रखें।आज नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेंगी।प्रापर्टी से जुड़े कामो मे लाभ होंगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अर्थदशा तथा कामकाजी मामले सामान्य रहेगें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन गलत निर्णय लेने वाला रहेगा, बहुत सोच विचार कर निर्णय करें, मन पर नैगेटिव सोच हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र मे विस्तार करने से पूर्व किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। घर-परिवार का माहौल चिंता युक्त रह सकता है स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अर्थदशा तथा कामकाजी हालात सामान्य रहेगें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी या कोर्ट से जुड़े विवादो मे व्यर्थ की भागदौड़ होगी। आज मन मे तनाव, चिंता बनी रहेगी। शरीर में अस्वस्थता रहेगी।अर्थदशा तथा कामकाजी हालात सामान्य रहेगें।आज किसी भी तरह से कोई जोखिम मोल न लें।और न ही किसी के झंझटों में पड़ें नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज हल्की सोच विचार वाले लोगों से दूर रहे अन्यथा हानि होगी। आज वैवाहिक प्रयास सफल होंगे। अर्थदशा तथा कामकाजी हालात अच्छे रहेंगे। समाज तथा कार्यक्षेत्र मे मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरते।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज धनागमन कम रहेगा। ध्यान रखें कि आज आपकी पेमेंट कहीं फंस न जाये। भय और चिंता साताएगी। निवेश मन के अनुसार होगा. यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।अर्थदशा तथा कामकाजी हालात कंफर्टेबल रहेगें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहेगा। कामकाजी तथा अर्थदशा कंफर्टेबल रहेगी। आज सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पडेगी। मन अंशात सा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। धनलाभ होगा। आज विवादों से दूर रहें एंव संभलकर हर काम को पूरा करें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। अर्थदशा एंव कामकाजी हालत ठीक रहेगें।आज अपने खर्चों और उधारी देने पर नियंत्रण रखें वरना हानि होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज किसी के विवाद मे न पडें वरना कलेश हो सकता है। यात्रा में परेशानी आ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी। फैसले करने में आप कमजोर हैं. आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है आज अर्थदशा एंव कामकाजी हालात अच्छे रहेंगे। मौसम के बदलाव से बचाव रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी वरिष्ठ अधिकारी के टाईट रवैये के कारण मन अस्थिर रहेगा।आज अपने मन के राज किसी को बताने से बचें। मन अशांत रहेगा। आज आप नयी योजना बना सकते है।आज आपको समाज में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अर्थदशा तथा कारोबारी हालात सामान्य रहेगें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपकाका दिन ठीक रहने वाला है। आपकी तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है आपका क्रोध, क्रोध से बचें।आज कोई बाहरी व्यक्ति सहयोग देगा। आज धन निवेश शुभ होगा।