Key line times
के national chief patron
& Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार दैनिक राशीफल और गृहनक्षत्रो का मनुष्य जीवन पर गहरा प्रभाव होता। दैनिक राशीफल से मनुष्य को आज दिनभर मे उसके जीवन मे घटने वाली घटनाओं का पहले से ही अहसास हो जाता है और संभलने का अवसर का मिल जाता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आज आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशीयों का हाल। जाने आज आपका दिन कैसा रहने वाला है। लिंक ओपन करें तथा पंसद आने पर लाईक एंव शेयर अवश्य करें।
www.keylinetimes.co
मेष राशि
मेष राशि के लोगो आज आपका दिन सभी मोर्चे पर मजबूत रहने वाला है। आज प्रयत्न करने पर आपके सभी काम पूर्ण होगें।आज आपके पारिवारीक लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से खुश रहेंगे और साथ भी देंगे। आज झूठे आरोप लगने के योग हैं अत: क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कामकाजी तथा अर्थदशा ठिक रहेगी। आज वाहन ध्यान से चलाये।
वृष राशि
वृष राशी के लोगो आज आपका दिन परेशानी एंव झमेलों मे फंसाने वाला हो सकता हैं अतः आज अपने व्यवहार और वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें और विशेष रूप से किसी अन्य के विवादों से अपने को दूर रखे। आज आपका स्वास्थ्य नरम रह सकता है अतः खानपान का विशेष ध्यान रखें।आज आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र मे अपने से वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लेकिन धैर्य बनाये रखें। आर्थिक तथा व्यापारिक कामकाज सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन कामकाजी एंव व्यापारिक कार्यो में लाभदायक होगा।आज आपका मन अपोजिट सैक्स के प्रति झुकाव वाला हो सकता है।आज आप अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आज किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन शत्रुओं की उछलकूद वाला रहेगा, शत्रुओं की ओर से सावधान रहें।आज आप नयी योजना बना सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे। आज किसी से भी से किसी प्रकार का विवाद न करें। अपने व्यवहार और क्रोध तथा वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार एंव आर्थिक मामलों के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशी वालो आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।आज आमतौर पर आपका सितारा आर्थिक एंव व्यापारिक तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। आज आपका धर्म व शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्य-व्यवसाय क्षेत्र मे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप हर तरह से विजयी एंव प्रभावी साबित होगा। आज भोजन में अनियमितता न बरते वरना स्वास्थ्य मे गिरावट हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शत्रु निस्तेज रहेगें। आज आपको जमीन जायदाद के मामलें मे लाभ होगा।आज कार्यक्षेत्र और कारोबार में लाभ और मान सम्मान मिलेगा।आज पवाद विवाद के मौके बनेंगे आज आप अधिक वाद-विवाद में नही उलझें और किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन सहयोगीयो, मित्रों एंव स्वजनों तथा पारिवारिक लोगों की ओर से सहयोग मिलने वाला रहेगा। कारोबारी तथा अर्थदशा अच्छी रहेगी। आज कोई विरोधी किसी पुराने मामले को हवा दे सकता है। पारिवारिक सदस्यों की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। आज कोई पुराना शत्रु धोखा दे सकता सकता है। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालो आज आपका दिन कारोबारी तथा अर्थदशा को कंफर्टेबल रखने वाला रहेगा। आज आपके यत्नों और प्रयासों में सफलता मिलेगी। धनलाभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। आज आप अपने आपको सुदृढ़ रखे मन विचलित न करें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगो आज आपका दिन कारोबारी एंव अर्थदशा के लिये लाभदायक रहेगा।आज आपको सभी कामों में विजय मिलेगी। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि हो सकती है नियंत्रण रखें। आज अपने खान-पान में नियंत्रण रखें वरना स्वास्थ्य हानि हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगो आज आपका दिन नुकसान, परेशानी एंव टैंशन देने वाला हो सकता है।आज किसी की जिम्मेदारी मे न फंसे और कोई कारोबारी टूर करने से बचें। वैसे आज अर्थदशा एंव कामकाज के हालात ठीक रहेगें। परिवार मे प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आज लालच मे आकर कोई जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशी के लोगों आज आपका दिन धनलाभ देने, कारोबार के हालात को सुधारने तथा हर मोर्चे पर कदम बढत की ओर रखने वाला रहेगा।आज कामकाजी यात्रा भी लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज छात्रों को अपनी शिक्षा के मामलों में अधिक परिश्रम करना होगा। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रह सकतें है।
मीन राशि
मीन राशी के लोगो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको सभी सरकारी कामो मे सफलता मिलेगी।कार्यक्षेत्र मे वरिष्ठ अधिकारी सहयोग देगें।शत्रु निस्तेज रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा फिर भी कुछ मामलों में विवाद हो सकता है, अतः अपने क्रोध,व्यवहार एंव वाणी पर नियंत्रण रखें। आज किसी भी नए काम को बेध्यानी से करने का जोखिम न लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।