Key line times के
National chief patron
& Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव रहता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी के अनुसार दैनिक राशिफल से मनुष्य भविष्य और आज दिन में उसके जीवन मे घटने वाली घटनाओं का अहसासपहले से ही कर लेता है। और सचेत हो जाता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं सभी बारह राशियों का आज का हाल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए लिंक ओपन करें।
www.keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आर्थिक एंव कारोबारी पक्ष लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम की तारीफ होगी। आज छात्रों के लिए दिन अच्छा है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज वाहन सावधानी से चलायें। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज नए कामों की ओर रूझान रहेगा। आर्थिक तथा व्यापारिक पक्ष पहले से ज्यादा लाभकारी होगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज कारोबार में नये लाभदायक अनुबंध हो सकते हैं । आर्थिक दशा ठीक रहेगी। आज आप रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम समय से पूरा होगे। आज आप किसी तरह के विवाद में न पड़ें अन्यथा झगड़ा होना निश्चित है। अपने व्यवहार, वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक एंव व्यापारिक क्षेत्र मे आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक तथा अर्थदशा ठीक रहेगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई लिखाई में बदलाव की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में माहौल थोड़ा बदला बदला सा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में रमेगा। आज घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है।पारिवारिक माहौल में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक एंव व्यापारिक हालात सामान्य रहेगें। स्वास्थ्य यथावत रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।आज आप अपना दिन परिवार के साथ गुजारेगें।आज अपनी वाणी, क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। क्रोध मे किसी से बात न करें। आज आपके आसपास के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आर्थिक तथा वयापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आज व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक एंव व्यापारिक माहौल लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज वाहन चलाते समय सचेत रहे।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको व्यापारिक क्षेत्र मे धन लाभ होगा। आर्थिक दशा अच्छी रहेगी।आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपकी मदद करेगा। आज आपके सोचे हुए सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार का माहौल शांत रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक तथा अर्थदशा लाभदायक रहेगी। आज आप आपके प्रति लोगों के गलत बयान से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज परिवार मे माहौल सामान्य रहेगा। आज आपके दोस्त सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम की तारीफ होगी। व्यापारिक क्षेत्र मे धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन शुभ रहने वाला है। आज कारोबार के मामले में नये विचार आ सकते हैं। आज पारिवारिक रिश्ते सुखद होंगे। व्यापारिक तथा अर्थदशा ठिक रहेगी। आज मित्रों की सलाह लाभदायक रहेगी।संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।