Key line times के
National chief patron
& Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव रहता है। दैनिक राशिफल से मनुष्य अपने दैनिक जीवन में घटने वाली घटनाओं का अहसास पहले से ही लेता है। एंव मनुष्य को सचेत होने का अवसर मिल जाता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे है आज की सभी बारह राशियों का हाल, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।
www.keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन मुश्किलों वाला रहेगा।आज कार्यक्षेत्र मे सहकर्मियों से अनबन हो सकती है।आज कारोबारी एं आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वैसे आज कुछ लाभदायक सौदे भी हो सकते हैं। आज आपको दूसरों को अपनी बात समझाने में खासा परिश्रम करना पड़ेगा।आज पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। आज अपने व्यवहार, वाणी, और क्रोध को संयमित रखें अन्यथा किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ राशि
वृष राशि के लोगों आज आपका दिन आर्थिक एंव व्यापारिक रूप से लाभदायक रहेगा। व्यापार मे वृद्धि होने के योग है। आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा । आय में वृद्धि होगी आज खर्चो का बोझ भी ज्यादा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।आज आप अपने काम में बिजी रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है।आज आपको आर्थिक एंव व्यापारिक मामलों में असफलता मिल सकती हैं। वैसे आज आप अपनी वाकपटुता और समझदारी से अपनी सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे।आज स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। आज आपको धोखा मिल सकता है सावधान बरतें ।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र मे आज आपके काम की प्रशंसा होगी।आज आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपंर्क बनेंगे। आज कारोबारी तथा आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेंगी।आज पारिवारिक माहौल मे कुछ मनमुटाव हो सकता है।आज अपनी वाणी,व्यवहार एंव क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मौसम के बदलाव से बचकर रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगो आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।आज आपकी लंबे समय से पैंडिंग पडी योजना में सफलता मिलने के योग हैं।आज नौकरी क लिये प्रयासरत को नौकरी मिलने के योग है।आज आपकी आर्थिक एंव व्यापारिक स्थिति लाभदायक रहेगी। पारिवारिक माहौल जस का तस रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास एंव मनोबल मजबूत रहेंगा।आज कारोबारी तथा आर्थिक दशा लाभकारी रहेगी।आज कार्यक्षेत्र मे लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज पूरे दिन चिड़चिड़ापन सा रहेगा। स्वास्थ्य में नरम रहेगा। आर्थिक तथा व्यापारिक हालात हल्के रहेगें। आज एकाकी जीवन बिताने का मन करेगा।आज आपके शरीर में आलस्य भरा रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन मिश्रित रिजल्ट देने वाला रहेगा।आज आप अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। आज आपकी नए लोगों से भेंट हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र मे किसी से अनबन हो सकती है, अपने व्यवहार एंव आचार विचार तथा क्रोध तथा वाणी को संयमित रखें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगो आज आपका दिन सर्वोत्तम है। आज आपके लंबे समय से पैंडिंग कामों में सफलता मिलने के योग है। आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते खुलने के योग है। कारोबारी तथा आर्थिक की स्थिति लाभदायक रहेगी। आज कोई कोई नया लेन देन न करें। आज आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है।आज आपको कार्यक्षेत्र मे चुनौतियां का सामना करना पड सकता है। कारोबारी तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज पारिवारिक क्षेत्र मे परेशानी बन सकती हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगो आज आपका दिन साधारण रहने वाला है।आ आपको सफलता के लिए ज्यादा भागदौड़ करनी पड सकती है। कारोबारी तथा आर्थिक हालात सामान्य रहेगें। पारिवारिक माहौल जस का तस रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन उठा पटक वाला हो सकता है। आज कारोबारी तथा आर्थिक दृष्टि से ये दिन हल्का रहेगा। आज पारिवारिक माहौल में पारिवारिक सदस्यों से अनबन की हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।