Key line times के
National chief patron
& Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। दैनिक राशिफल से मनुष्य को आज दिन मे और भविष्य में उसके जीवन में घटने वाली घटनाओं का अहसास पहले से ही हो जाता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का फलादेश। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन ….R.k.jain
www.keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन साधारण रहने वाला है।आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज बुजुर्गों की मदद से कोई काम पूरा होने के योग है ।आज कार्यक्षेत्र मे मेहनत से काम करेंगे। आज आपकी व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। स्वास्थ्य यथावत रहेगा। आज छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में तरक्की होने के योग है। आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज कानूनी मामलो मे निर्णय आपके पक्ष में होगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों ध्यान देंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेगें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज अपनों की मदद से सभी कार्य सिद्ध हो सकते है।आज संतान पक्ष से खुशी की प्राप्ति होगी। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन ठी ही रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में मौसम के बदलाव के कारण उतार-चढ़ाव रह सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आज वाणी,क्रोध और व्यवहार मे संयम रखें किसी के साथ विवाद हो सकता है। कारोबारी तथा आर्थिक स्थिति में लाभदायक रहेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। लेनदेन के कामो मे रुकावट आ सकती हैं। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों का प्रयास सफल होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, आज पारिवारिक सदस्यों की सलाह से लाभ मिलेगा।आज आपके आत्मविश्वास से सभी काम समय से पूरे होंगे। आर्थिक तथा व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन साधारण रहेगा। आज अपने व्यवहार, वाणी एंव क्रोध पर नियंत्रण रखें विवाद होने के योग हैं। आर्थिक तथा व्यापारिक क्षेत्र धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक काम से यात्रा का योग है। आज कोई कोई व्यर्थ विवाद गले पड सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर है ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन श्रेष्ठ रहने वाला है।आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आज आर्थिक एंव व्यापारिक क्षेत्र मे आपकी आय बढ़ेगी।आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा स्वयं को फीट महसूस करेंगे।पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की ओर ज्यादा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा।आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर है मौसम के बदलाव से अपने आपको बचा कर रखें। आज अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें विवाद होने के योग है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दूर्घटना के संकेत हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।आज घर पर किसी मित्र या रिश्तेदार का आना हो सकता है।आज किसी काम को आरंभ करने से पहले पारिवारिक लोगों से राय अवश्य लें।आज आपका मन धर्म कर्म में लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आर्थिक तथा व्यापारिक स्थिति यथावत रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन यथावत रहेगा। आज आपके रुके हुए सभी काम पूरे समय पर होंने के योग है। आज आपका मन शांत रहेगा। पारिवार माहौल सुखद रहेगा आज उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढने के अवसर मिलेंगे।आज जीवनसाथी के साथ मधूर संबंधं रहेगें।आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मित्रता हो सकती है। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।