जानें आज 21 अक्ततुबर सोमवार का Key line times के national Chief patron, nationalist famous astrologer हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Thanugula Jithender Rao जी द्वारा ज्योतिष गणना के आधार पर फलित सबसे भरोसेमंद एंव सटीक राशीफल… R.k.jain.. editor in chief

Key line times के

National chief patron

Nationalist famous astrologer

हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य

Thanugula jithender Rao

जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव होता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से मनुष्य को आज दिनभर एंव भविष्य में घटने वाली घटनाओं पूर्वानुमान हो जाता हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का हाल। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

www.keylinetimes.com

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा।आज आप अपने काम में बिजी रहेंगे। आज मानसिक तनाव बन सकता है।आज शरीर मे आलस्य रहने के कारण नुकसान हो सकता हैं। कारोबारी तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

वृषभ राशि
वृष राशि वाले लोगो आज आपका दिन ठीक रहेगा। रोजगार के लिए भागदौड़ करने वालो को आज रोजगार मिलने के योग हैं। कारोबारी तथा आर्थिक स्थिति ठीक होगी। आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन मिले जुले परिणाम देनें वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ विवाद होने के योग हैं अतः आज अपने व्यवहार, क्रोध एंव वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर बनेगें। आज कार्यक्षेत्र मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों आज आपका दिन साधारण रहेगा। आज आपकी व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति नार्मल रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके प्रति सभी का रवैया सहयोगात्मक रहेगा।पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य यथावत रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के आज आपका दिन आर्थिक एंव व्यापारिक रूप से लाभदायक रहेगा ।आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का बदलते मौसम से ध्यान रखें।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र मे सफलता हासिल करेंगे, लोग आज आपके काम की तारीफ करेगें। आज आपकी आर्थिक तथा व्यापारिक स्थिति लाभदायक रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन उतार चढाव वाला रहेगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार से अचानक भेंट हो सकती है।आज व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगीं। स्वास्थय नरम रहेगा। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। वाहन से दूर्घटना के संकेत है ध्यान से वाहन चलाये।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों आज आपका दिन आर्थिक तथा व्यापारिक रूप से लाभदायक रहेगा। आज आमदनी के नये अवसर मिलेंगे।आज पारिवारिक संबंधों में मतभेद हो सकते हैं ,आज विशेष रूप से अपनी वाणी, व्यवहार तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें विवाद होने के योग हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन आर्थिक तथा व्यापारिक क्षेत्र मे लाभदायक रहेगा है। पारिवारिक माहौल मे घर के सदस्यों पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि
मकर राशि वाले के लोगो आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।काम की अधिकता के कारण तनावग्रस्त महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल में आज जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। कारोबारी तथा व्यापारिक की स्थिति लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन ठीक नहीं है। आज नुकसान होने के योग हैं , आज कोईभी लेनदेन या व्यापारिक संबंधित कार्य ध्यान से करें तथा अपने कार्यस्थल पर भी सावधानी से काम करें। आज खास कामों में असफलता मिलने की संभावना है जिसके कारण स्वभाव मे चिड़चिड़ापन रहेगा। धैर्य बनाये रखें तथा अपना व्यवहार संयमित रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों आज आपकाका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक तथा व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक की स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.