Key line times के
National chief patron
Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन मे बहुत प्रभाव होता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से मनुष्य को आज दिनभर एंव भविष्य में उसके जीवन मे घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान हो जाता है तथा मनुष्य को सचेत होने का अवसर मिल जाता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का हाल। जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
www.keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है।आज कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। हांलाकि आज कार्यक्षेत्र मे आप पर काम का दबाव अधिक होगा।आर्थिक एंव व्यापारिक स्थिति लाभदायक रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे आज नया निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन बितेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप सेहतमंद और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी मगर आज धन खर्च बढेगा। आज कार्यक्षेत्र और पारिवारिक माहौल मेअपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।आज समाज और परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा । व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे धन लाभ होगा। पारिवारिक माहौल में घर में मेहमान आ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होंगी। कारोबारी तथा आर्थिक मामलो के लिये की गयी यात्राओं से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन मे मान-सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन यथावत रहेगा। आज व्यापारिक तथा आर्थिक मामलों मे किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई निर्णय न करें सोच समझ कर कदम उठाये वैसे आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें वैसे आर्थिक हालात सामान्य रहेगें। आज अपने व्यवहार एंव वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मानहानि का डर है।पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका जीवन सुखमय रहेगा। आज कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।आर्थिक तथा व्यापारिक क्षेत्र में लेन-देन करते समय सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र मे कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी परंतु कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होगें। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन परेशानियों वाला रहेगा।आज आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। किसी मित्र या पारिवारिक सदस्य की अनदेखी आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी पैदा हो सकती है । व्यापारिक तथा आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी। कारोबारी तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।आज किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।