Key line times के
National chief patron
Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन मे बहुत गहरा प्रभाव होता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से मनुष्य को उसके जीवन मे आज दिनभर एंव भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान हो जाता है। तथा मनुष्य सचेत होकर अपना दिन व्यतीत करता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का हाल। जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन मेंकुछ बदलाव हों सकते हैं।आज कार्यक्षेत्र मे आपके विरोधी परास्त होंगे। आज कारोबारी तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।आज आपकी मनोकामना पूर्ण होंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ राशि
वृष राशि के लोगों आज आपका दिन कुछ विघ्न बाधाओं वाला रहेगा।आज कार्यक्षेत्र तथा व्यापारिक क्षेत्र में धोखा मिलने के चांस है संभल कर रहें। आज कार्यक्षेत्र मे सहकर्मियों के साथ वाद विवाद हो सकता है अपने व्यवहार को संतुलित रखें। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी।पारिवारिक जीवन जस का तस रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन साधारण रहेगा। कार्यक्षेत्र मे आज आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन रह सकता है।आज आप कारोबारी तथा आर्थिक क्षेत्र के विस्तार की योजना बना सकते है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। स्वास्थ्य नरम हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आज कार्यक्षेत्र मे अटके काम पूर्ण होगें। आज कारोबारी तथा आर्थिक क्षेत्र में किया गया लेनदेन लाभकारी साबित होंगा।पारिवारिक जीवन मे मधूरता आयेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन शुभ है।आज कार्यक्षेत्र में माहौल सुखद रहेगा। आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा।आज आपके पारिवारिक जीवन में कुछ विघ्न बाधाएँ आ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगो आज आपका दिन मिले जुले हालातों वाला रहेगा।आज कार्यक्षेत्र मे किसी से विवाद होने के योग है।आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे लाभ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक जीवन मे कष्ट उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के आज आपका दिन साधारण रहने वाला है।आज कार्यक्षेत्र में काम को लेकर को लेकर चिंतित रहेंगे। कारोबारी तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन परेशानियों वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र मे वरिष्ठों या सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी परंतु आज नया निवेश हानिकारक होगा। कार्य की अधिकता के चलते तनावग्रस्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। कारोबारी तथा आर्थिक क्षेत्र मे सफलता मिलेगी।आज आपको अदालती कामो मे विजय मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन परेशानियों वाला रह सकता है।आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में नुकसान हो सकता है सोच समझ कर कदम उठायें।कार्यक्षेत्र में आज अपने व्यवहार को संतुलित रखें अन्यथा विवाद संभव है। पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज का दिन शुभ रहेगा।आज आप कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में हालात सामान्य रहेगें खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आप अपने विरोधियों को मात देंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन शुभ रहेगा।कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।व्यापारिक एंव आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।