जानें आज 22 नंवबर शुक्रवार का key line times के ज्योतिषाचार्य द्वारा फलित राशीफल

Key line times के

National chief patron

Nationalist famous astrologer

हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य

Thanugula Jithender Rao

जी के अनुसार मनुष्य के जीवन मे गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का बहुत गहरा प्रभाव होता है।दैनिक राशिफल के माध्यम से मनुष्य को उसके जीवन मे आज दिनभर तथा भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान हो जाता है और मनुष्य सचेत होकर अपना दिन व्यतीत करता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का हाल। जानिये कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ।

www.keylinetimes.com

मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन मिले जुले परिणामो वाला रहने वाला है। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।आज आप अपने कार्यक्षेत्र मे अपने काम के प्रति समर्पित भाव रखेंगे लेकिन आज किसी वरिष्ठ से बहस हो सकती है अपने पर नियंत्रण रखें।आज आप पारिवारिक जीवन में संतान के स्वास्थ्य और काम को लेकर चिंतित हो सकते हैं वैसे पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों आज आपका दिन साधारण रहने वाला है।आज आपकी व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में हालात अनुकूल रहेगें। आज पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की परिस्थिति बन सकती है अपने व्यवहार को संतुलित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों आज आपका दिन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र मे आपके आत्मविश्वास की कमी से कार्य समय पर पुरे नही होगें।आज पारिवारिक जीवन में संपत्ति विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य खराब होने का अंदेशा है अतः सावधानी बरतें।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति कंफर्टेबल रहेगी।आज कोई कामकाजी यात्रा करनी पड सकती है। आज आपका रूझान कला और साहित्य की ओर रहेगा।आज कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतान की प्रोग्रैस से वातावरण खुशहाल रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।व्यापारिक तथा आर्थिक हालात सामान्य रहेगें। कार्यक्षेत्र में रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन शुभ है। पारिवारिक माहौल में वाणी की मधूरता से वातावरण सुखद रहेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी।आज आप कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से भरपूर रहकर कार्य करेगें। पारिवारिक सदस्यों से रिश्ते अच्छे रहेगें, माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें कुछ कंपलीकेशन हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि होगी।आज कार्यक्षेत्र में भी आपके व्यवहार, क्रोध तथा वाणी के कारण किसी से विवाद हो सकता है जिसके कारण वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध खराब होने के संकेत हैं।आज कोई जरूरी निर्णय न करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कारोबारी तथा आर्थिक क्षेत्र मे दिन लाभदायक रहेगा आज कोई नयी लाभकारी डिलिंग हो सकती है।कार्यक्षेत्र एंव समाज मे आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी।आज खर्चो पर निंयत्रण रखें।।आज कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आज अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखें।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।व्यापारिक एंव आर्थिक स्थिति कंफर्टेबल रहेगी। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी आज आप पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ मामलों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों आज आपका दिन विवादों से भरा रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे किसी गंभीर घटना के कारण हानि हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें दुर्घटना संभव है। पारिवारिक वातावरण में अपने व्यवहार को संतुलित रखें। स्वास्थ्य नरम हो सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। व्यापारिक तथा आर्थिक कामों से लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं जो कि आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल रहेगा।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा आज परिवार के सदस्यों साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.