Key line times के
National chief patron
Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula jithender Rao
जी के अनुसार मनुष्य के जीवन मे गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का बहुत गहरा प्रभाव होता है।दैनिक राशीफल के माध्यम से मनुष्य को उसके जीवन मे आज दिनभर एंव भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान हो जाता है और मनुष्य सचेत होकर अपना दिन व्यतीत करता है। हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे हैं आज की सभी बारह राशियों का राशीफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन।
www.keylinetimes.com
मेष राशि
मेष राशि के लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज कड़ी मेहनत के बाद कार्य सिद्ध होंगे।आज पुरानी की हुयी गलतियों पर पछतावा होगा। पारिवारिक जीवन में आज किसी पारिवारिक सदस्य या मित्र से धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से शरीर में थकान रहेगी आजअपनी क्षमता से अधिक कार्य न करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी रीसर्च आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर विचार विमर्श कर सकते हैं,तथा पारिवारिक जीवन सुखद होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशी वालों आज आपका दिन मिले जुले परिणामो वाला रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।आज कार्यक्षेत्र में काफी कुछ बदल सकता है और नयी प्लानिंग बनायेंगे, इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों आज आपका दिन सामान्य रहेगा।आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में शेयर और लाटरी आदि से लाभ मिलेगा।आज कार्यक्षेत्र में सहयोगी मदद करेंगे, कुछ कार्य को लेकर तनाव बन सकता है।पारिवारिक जीवन में प्रेम-सम्बन्धों के लिये दिन अनुकूल है, परिवार के साथ क पार्टी के लिये जा सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट मे गैस की समस्या से रूबरू हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशी वालों आज आपका दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में जोखिम भरे कार्यों से बच कर रहें अन्यथा हानि होने के योग है, वैसे आज निर्माण कार्य से जुडे लोगों को लाभ होने के योग है। आज कार्यक्षेत्र में क्रोध और अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें वरना सहयगीयो से विवाद हो सकता है,आज शांतिपूर्वक अपने काम पुरे करें।पारिवारिक जीवन में दरार आने की संभावना है,आज बुरी संगत के लोगों से दूर रहें।स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ढीला रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों आज आपका दिन ठीक रहेगा।आज पिकनिक या किसी छोटे प्रवास का प्लान बनेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में अचानक से लाभ प्राप्त होगा तथा कोई लाभकारी नयी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों में सफलता मिलेगी तथा उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट रहेगें।
तुला राशि
तुला राशि वालो आज आपका दिन मिले जुले परिणामो वाला रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लाभ के लिये अधिक निवेश करना पड सकता है।कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है लेकिन सचेत रहे कि आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं।पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर है आज पुरानी बीमारियों से परेशानी हो सकती है, ब्लडप्रेशर के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों आज आपका दिन शुभ रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी,रुका हुआ थन वापस मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढेगा तथा सभी आपके काम की प्रंशसा करेंगे, राजनैतिक क्षेत्र मे काम करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों आज आपका दिन तनावपूर्ण हो सकता है।आज व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में ऋण लेने की स्थिति आ सकती है। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में आज सोच समझ कर फैसला लें अन्यथा आपका निर्णय आप पर ही भारी पड़ सकता है, कोईभी नया निर्णय करने के बजाय शांतिपूर्ण ढंग से दिन बितायें। आज कर्जदाता आपको परेशान कर सकते है, खर्च अधिक होने से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संयम के साथ दिन बितायें।स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन शुभ रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति में लाभ होने के योग है।कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है ,छात्रों को सफलता मिलेगी कार्यक्षेत्र में आज जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसानदेह हो सकता है आज दूसरों के विवाद में दखलंदाजी न करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति काम के अनुसार लाभदायक रहेगी, लाभ के नये रास्ते मिलेंगे।आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मान सम्मान मिलेगा तथा अच्छे विचारों से भरपूर रहेगें, नौकरी में उन्नति के योग है।पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों आज आपका दिन सावधानी पूर्वक बिताने वाला है।आज व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।आज धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र में अपमान हो सकता है अतः अपने व्यवहार को संतुलित रखें। आज लापरवाही के कारण आपका कोई सामान चोरी हो सकता है सावधान रहें।पारिवारिक जीवन में परिणाम की चिन्ता किये बगैर अपने परिवार एंव काम पर ध्यान दें।स्वास्थ्य का ध्यान रखें मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।