Key line times के
National chief patron
Nationalist famous astrologer
हैदराबाद के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
Thanugula Jithender Rao
जी के अनुसार गृहनक्षत्रो एंव दैनिक राशीफल का मनुष्य के जीवन में गहरा प्रभाव होता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से मनुष्य को उसके जीवन मे आज दिनभर एंव भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान हो जाता है और मनुष्य सचेत होकर दिन व्यतीत करता है।हमारे ज्योतिषाचार्य जी आपको बता रहे है 11 दिसंबर की सभी बारह राशियों का हाल। जानियें कैसा रहेगा आपका दिन।
www.keylinetimes.com
11 दिसंबर-मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में उतार चढाव रहेगा,किस्मत आपका साथ देगी। कार्यक्षेत्र मे आज स्वयं की प्रतिभा साबित करने का दिन है,सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, सभी कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मौज-मस्ती के मौके मिलेंगे,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
11 दिसंबर-वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे विशेष लाभदायक उपलब्धि मिलेगी,जमीन जायदाद के मामलों में लाभ मिलेगा, आमदनी के नये रास्ते खुलेगें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को आपको अच्छा फल मिलेगा,कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर होने की संभावना है।पारिवारिक जीवन में परिवार के प्रति झुकाव रहेगा,प्यार के मामलो में दिन अच्छा रहेगा, दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है,अपने व्यवहार को संयमित रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
11 दिसंबर-मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन ठीक रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र मे कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के नये कार्य के लिए दिन अच्छा है,आपके काम की प्रंशसा होगी,कार्यक्षेत्र मे सभी कामों को समय पर पुरा करें।पारिवारिक जीवन में विवाद होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दूर्घटना की संभावना है। स्वास्थ्य यथावत रहेगा।
11 दिसंबर-कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में चारों ओर से लाभ होगा, भौतिक सुख-सुविधाओं मे वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों के साथ खराब हुवे रिश्ते सुधारेगें आपकी समस्याओं का समाधान भी हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें
11दिसंबर-सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी,महिला सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा,नौकरी मे तरक्की मिलेगी,साहस और पराक्रम बढेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति मिलेगी, प्रेम संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं।स्वास्थ्य की दृष्टि से तली-भुनी चीजें खाने से बचें।
11दिसंबर-कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज आपका दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा । व्यापारिक तथा आर्थिक स्थिति लाभकारी रहेगी।कार्यक्षेत्र में परेशानियों का समाधान होगा, कोई नकारात्मक भाव न रखें काम में पूरा ध्यान बनाये रखें। पारिवारिक जीवन में पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं,भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
11 दिसंबर-तुला राशि
तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में आज धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज अपने सभी कामो को पुरा करेंगे, पुराने सहकर्मियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों की समस्याओं से परेशान हो सकतें हैं, संतान से विवाद हो सकता है।
11 दिसंबर-वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में समस्याओं का आना जाना लगा रहेगा,खर्च बढेंगे। कार्य क्षेत्र में दिन ठीक रहेगा, कोई बात विवाद का कारण बन सकती है, विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आयेंगी। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
11 दिसंबर-धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपका दिन सुखद रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक क्षेत्र में आपको अक्समात धन लाभ होगा, आमदनी के नए रास्ते खुलेगें,कर्ज मुक्त होगें।कार्यक्षेत्र में काम बेहतर तरीके से होगा, विरोधियों से सतर्क रहें।पारिवारिक जीवन में खर्चे बढेंगे, धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढेगी। स्वास्थ्य उत्तमं रहेगा।
11 दिसंबर-मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा।व्यापारिक तथा आर्थिक हालात यथावत रहेगें,बिल्ड्रस का दिन ठीक रहेगा।कार्यक्षेत्र मे आज का दिन सामान्य रहने वाला है,विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्ते अच्छे रहेगें,किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
11 दिसंबर – कुंभ राशि
कुंभ राशि वालो आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापारिक तथा आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने मन को नियंत्रित रखें, अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत को लेकर चिंताग्रस्त हो सकते है।
11 दिसंबर-मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक एंव आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में सोचे हुए काम पूरे होगें,सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छे बेहतर होंगे, माता-पिता का सहयोग मिलेगा,पारिवारिक सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।