नेशनल साइक्लिंग महीला खिलाड़ी को जाम्भाणी आदर्श ग्रुप ने की आर्थिक मदद

रामदेव सजनाणी/की लाइन टाइम्स न्यूज़
बिकानेर ।दिनांक 5 जनवरी 2019 को जाम्भाणी आदर्श वाटस्अप ग्रुप खेल के मेदान में नेशनल साइक्लिस्ट खिलाड़ी रवीना बिश्नोई के लिए आर्थिक तोर पर संजीवनी बूटी साबीत हूआ। जहा पर जाम्भाणी आदर्श वाटस्अप ग्रुप ने अपने समूह से आर्थिक मूहीम चलाकर खिलाड़ी रवीना के लिये सहयोग राशि एकत्रीत की। साईक्लिस्ट खिलाड़ी कुमारी रवीना बिश्नोई पुत्री स्वर्गीय जगदीश विश्नोई निवासी पुरानी चुंगी चौकी गजनेर रोड बीकानेर का नेशनल रेसिंग साइकिलिस्ट प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान पर रही थी। जजबा, जूनून, खैल कोशलता व अपने खेल हूनर से बिश्नोई समाज का नाम रोशन करने की तम्मना के साथ अपनी खेल प्रतीभा से भारत के नाम को खेल क्षैत्र मे आगे बढाने का सपना अपनी आंखो मे हर पल संजोये रखने वाली महीला खिलाड़ी रवीना के सपनो को ऊर्जा देने की आर्थिक शक्ति ईश्वर ने छीन ली थी। उसके पिताजी का देहान्त विगत वर्ष हो गया था। उनके परिवार मे कमाने वाली उसकी एक माँ थी। ओर कोई सहारा नही था। रवीना की साइक्लिंग रेसिंग खेल में रुचि होने पर प्रतियोगिता में तैयारी करने के लिए स्वयं की साइकिल नहीं होने पर उनको तैयारी मे काफी दिखतो का सामना करना पड़ रहा था। वर्तमान मे आर्थिक सपनो का छाया सिर्फ ओर सिर्फ मानव समाज की तरफ राह देख रही थी। जो उनके सपनो की वास्तविक उडा़न बन सकते थी। ओर आज वह सपना जाम्भाणी आदर्श ग्रुप की टीम के मार्फत आचार्य स्वामी सच्चिदानंद लालासर साथरी के आहावन पर जाम्भाणी आदर्श ग्रुप ने (ईकरानवे हजार तीन सो रूपये) 91,300/रूपये की आर्थिक मदद की तथा इस मुहिम से प्रेरित होकर बीकानेर के डाॅक्टर नरेन्द्र कुमार डारा, मनोरोग विशेषज्ञ डाक्टर हरफूल सिंह बिश्नोई, डाक्टर भागीरथ बिश्नोई मयस्टाफ ने 25000/ हजार रूपये नकद एकत्रीत करके समूह को दिया। इस उपरान्त साइक्लिस्ट खिलाड़ी रवीना को कुल 116300/ एक लाख सोल्लह हजार तीन सौ रूपये की आर्थिक मदद रवीना के लिये की है। इस उपरान्त रवीना के अन्तराष्टरीय ट्रेनिंग साइकिलिस्ट कोच राजेंद्र कुमार डेलू ने जाम्भाणी आदर्श ग्रुप के इस मानवीय कल्याणकारी सेवा कार्य को परोपकारीता का कार्य बताते हूऐ समूह के सभी भामाशाही सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उपस्थित समूह संचालक किसना राम विश्नोई सहायक उप निरीक्षक बिकानेर, सूबेदार शैतानाराम आर्मी, पुखराज पूनिया फौजी, श्रवणकुमार ईशरवाल बीएसएफ, राम सिंह गोदारा आर्मी, श्रवण कुमार नेवी सील कमांडो, सुनील कुमार उदानी, हरदान राम सियाग भालनी हाल – के आर डी ग्रुप कोलकाता, सुशील सियाग बिश्नोई, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, महिपाल जी सिवर, राजेंद्र जी डारा राज पुलिस, अरुण कुमार डारा,श्रीमति भिखी देवी के हाथों से सहयोग राशि रवीना को साइकिल खरीदने के लिये भेंट किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published.