कोरोना पर बिशेष.. यह कैसा है लॉकडाउन, दिख रहे सब पहने गाउन……
ANIL KUMAR SONI / COORDINATOR BIHAR
यह कैसा है लॉकडाउन।
दिख रहे सब पहने गाउन।।
ज़ुड़ने का मौसम गया।
दो मीटर दूरी हो गया ।।
मास्क पहन सेनेटाइजर लो। पर मत सोचो बच गया।।
सावधान सतर्क रहें सब।
यही हमारा कर्म बन गया।।
वीर कोरोना योद्धा बनकर।
धर्म करो और धन बाटो।।
भूखा कोई नही रहे अब।
किसी गरीब को मत डॉटो।।
आसन दो,राशन दो सबको। गला किसी का मत काटो।।
अपने कर्म पे अडिग रहे तो। हमे राम,रहीम बचाएंगे।।
सभी नियम अपनाएंगे।
कोरोना दूर भगाएंगे।।
