गाजियाबाद सहित पूरे दिल्ली एनसीआर मे गर्मी और लू के थपेड़ों से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। गर्मी की तपिश के कारण गाजियाबाद’ मे एक बार फिर पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस तरह से गर्मी ने एक बार फिर 29 अप्रैल को पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.4 डिग्री रहा। दिल्ली के’ पालम केंद्र पर तापमान सर्वाधिक 43.4 डिग्री, जबकि आर्या नगर में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

बृहस्पतिवार को दिल्ली में तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मैदानी इलाकों में सर्वाधिक तापमान यूपी के बांदा में 45.2 डिग्री रहा। दिल्ली में अप्रैल में ही गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। सोमवार को भी बीते आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ा। वर्ष 2011 के बाद 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान इतना नहीं रहा। सोमवार को दिनभर सूरज की तपिश व गर्म हवाओं के रूप में लू के थपेड़े लोगों को परेशान करते रहे। मई-जून की शुष्क गर्मी का अहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी पहले की तरह ही परेशान करेगी। मंगलवार व बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने व शाम के बाद 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण से दो मई से पांच मई तक तापमान में मामूली गिरावट होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहेगा। तापमान में कमी होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।