दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोहननगर में अशोका पेपर मिल में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि पेपर मिल तीन महीने से बंद पड़ा था। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है। इस घटना में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।