गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस बार जीडीए की ओर से फन उत्सव-2019 का आयोजन कराया जाएगा। फन उत्सव में सांस्कृतिक , खेल और कला से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं में स्कूलों के बच्चों के साथ युवाओं को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। फन उत्सव के लिए नामांकन की प्रक्रिया का बहुत जल्द ऐलान किया जाएगा।
पांच जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के ठीक दो दिन बाद आठ जून को प्राधिकरण ने पहली बार फन महोत्सव कराने का फैसला किया है। फन महोत्सव में जुंबा नृत्य, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अन्य कला व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। वहीं खेलों में वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, विभिन्न दौड़ के साथ योगा प्रतियोगिता आयोजित होगी। जूनियर व ओपन कैटेगरी में होने वाली इन प्रतिस्पर्धाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि फन उत्सव के आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।