ब्यूरो चीफ अमर यादव जोधपुर लाईन टाइम्स
बालेसर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, भाजपा जिलाध्यक्ष रेवन्त सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मांगीलाल जी प्रजापत ने जिला फलोदी कार्यकारिणी विस्तार करते हुए खिरजा खास निवासी भेरा राम सुथार का जिला महामंत्री के पद पर मनोनयन किया गया।पार्टी के दायित्व को कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल खिरजा खास के अध्यक्ष पद पर रामचंद्र जी सुथार का मनोनयन किया गया।भेरा राम सुथार की नियुक्ति पर पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़,बालेसर प्रधान बाबू सिंह इंदा, सेखाला प्रधान दुष्यंत परिहार, खिरजा खास भाजपा मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह राठौड़, खिरजा खास सरपंच मोहन सिंह राठौड़, समाजसेवी मुन्ना राम बरजासर,राजेंद्र सिंह खिरजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सुथार का मुंह मीठा करवाकर बधाईयां दी।