केसरिया हिंदू वाहिनी राजस्थान के कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संस्थापक अतुल मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वरलाल जाजड़ा, प्रदेश अध्यक्ष पुखराज शर्मा बारनाऊ के द्वारा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश गहलोत को राजस्थान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राठौड़ नाथडाऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष नेमा राम सुथार, प्रदेश प्रवक्ता आशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जोगाराम कुमावत, जिला सचिव नरेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गहलोत बालेसर ने कहा कि मैं कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी वह एकता के साथ इस संगठन को मजबूत करते हुए कार्य करूंगा।