लवी जैन,जिला संवाददाता,बागपत
Key line times
www.keylinetimes.com
Youtube.keyline times
कैंप लगाकर किया गया हज यात्रियों का टीकाकरण
कैंप में हज वेलफेयर सोसाइटी आफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा हज पर जाने वाले लोगों की गई निःशुल्क खिदमत
कैंप को सफल बनाने के लिए आरिफ मलिक का रहा विशेष सहयोग
23 पुरुषों व 20 महिलाओं का किया गया टीकाकरण
बड़ौत,नगर की फूंसवाली मस्जिद के मदरसा अरबिया नूरिया के प्रांगण में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ मुकेश उपाध्याय के नेतृत्व में 15 चिकित्सकों की टीम व हज सोसाइटी के पदाधिकारियों के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कैंप लगाकर हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले जनपद के कोने-कोने से आये 43 पुरुषों व महिलाओं का टीकाकरण किया। जिसमे हज वेलफेयर सोसाइटी आफ इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा भी हज पर जाने वाले लोगों की फ्री खिदमत की गई । हज वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला बागपत ईकाई के सरपरस्त मरकजी मस्जिद फूंसवाली के ईमाम मौलाना आरिफ उल हक व हज ट्रेनर मौ फारुख, मौलाना रियाज ने सयुंक्त रूप से हज यात्रियों को हज पूर्व प्रशिक्षण देने के पश्चात अकीदतमंदों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से परिचित कराया उन्होंने हज पर जाने वाले लोगों को सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह वहां पर किस तरह से रहेंगे, क्या फर्ज है, क्या कहना है, क्या हाजियों की जिम्मेदारियां हैं, कुर्बानी करने का क्या तरीका है, शैतान के कंकरी मारने का तरीका, अहराम के बारे में जानकारी दी। हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव इसरार खान व जिलाध्यक्ष रिजवान मलिक, यूथ जिलाध्यक्ष शोबी मलिक ने कहा कि हज के दौरान हज यात्रियों को पेश आने वाली परेशानियों के साथ आसान बोल चाल और स्थायी भाषा मे सभी हाजियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। ज़िले के गाँव से आने वाले हज यात्रियों के लिए बाद नमाज जोहर व नगर से आने वाले हज यात्रियों के लिए बाद नमाज ईशा मरकजी मस्जिद के प्रांगण में हज अरकान सिखाये जायेगें और हज यात्रा की विस्तार से जानकारी दी जायेगी। आरिफ मलिक ने बताया कि जो हज यात्री 65 साल से ज्यादा उम्र के है उनको 3 जुलाई को सीएचसी बागपत में काउंटर नम्बर 18 पर एक और टीकाकरण होगा। कैंप को सफल बनाने के लिए आरिफ मलिक का विशेष सहयोग रहा।उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश उपाध्याय व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी हाजियों का टीकाकरण कर स्वास्थ कार्ड वितरित किए। इस मौके पर डॉक्टर मुकेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर विजय, डॉक्टर राजकमल, डॉक्टर शाहजमानी, डॉक्टर जुबेदा, डॉक्टर धर्मेन्द्र, हाजी जमीरुदीन अब्बासी, हाजी इक़बाल अल्वी, हाजी शफ़ीक़, रिज़वान मलिक, मेहरबान कुरैशी, फईम अहमद, साजिद मलिक, फ़ारूक़ हज ट्रेनर, इस्लामुद्दीन अब्बासी, वकील मलिक, मुकीम मलिक, डॉक्टर आरिफ, डॉक्टर इरफान रशीदिया, खालिद, मुकीम, शाहबाज, इमरान, अहसान आदि लोग मौजूद रहे।
फ़ोटो परिचय – हज पर जाने वाले लोगों को टीकाकरण की जानकारी देते व टीकाकरण करते चिकित्सक
बागपत
लवी जैन
9012547168
आर.के.जैन,एडिटर इन चीफ