गाजियाबाद : जीडीए की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जीडीए उपाध्यक्ष के आदेश पर जीडीए जोन-दो प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इसमें दुहाई में ट्राईडेंट कॉलोनी के पीछे भाजपा नेता सुधन रावत की 10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनी अवैध कॉलोनी को ढहा दिया गया। इस बीच टीम का गांव वालों ने विरोध किया। जीडीए व मुरादनगर थाने की पुलिस फोर्स ने डंडा फटकाकर विरोध करने वालों को खदेड़ दिया।